डीएम व एसपी ने थाना मोहाना पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर सुनी जनता की फरियाद

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ0 राजा गणपति आर0 व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा शनिवार को थाना मोहाना पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को शिकायतों की गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए, जिन प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बन्धित अधिकारी को प्रेषित करें, जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सकें। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर, थानाध्यक्ष मोहाना व थाना मोहाना के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहें।




