बैंक की गोपनीयता पर उठे सवाल, बैंक से हो रहा ग्राहकों का डाटा लीक

दैनिक बुद्ध का सन्देश/शास्त्र तिवारी
बहराइच। बैंक में चेक जमा करना अब खतरे से खाली नहीं! मिली जानकारी अनुसार विशेश्वरगंज के ग्राम खरिहा निवासी रोजगार सेवक तिलक राम वर्मा के खाते से ₹1,87,000 गायब होने का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि चेक जमा करने की जानकारी बैंक तक ही सीमित थी, फिर साइबर ठगों को इसकी भनक कैसे लगी? क्या बैंक से डेटा लीक हो रहा है?
कैसे हुआ ठगी का खेल’?
शिकायतकर्ता तिलक राम वर्मा ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बिशेश्वरगंज शाखा में ₹6,000 का चेक जमा किया। चेक जमा करने के महज दो घंटे बाद, बैंककर्मी राजीव कुमार का फोन आया और उन्होंने चेक जमा होने की पुष्टि की। तिलक राम ने सिर्फ यह स्वीकार किया कि उन्होंने चेक लगाया है। लेकिन इसी के तुरंत बाद उनके खाते से ₹1,87,000 उड़ने लगे! मोबाइल पर लगातार पैसे कटने के मैसेज आते गए और देखते ही देखते खाता खाली हो गया।




