उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
भाजपा सरकार सभी वर्गों के लोगों के साथ अन्याय कर रहीं हैं – उग्रसेन सिंह

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम मुड़िला टेकनार सेक्टर में पीडीए पंचायत विधानसभा अध्यक्ष हरिनरायन यादव के अध्यक्षता में की गयी। पीडीए पंचायत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकार में मंहगाई, थानों में लूट-खसोट एवं पीडीए समाज के लोगों के साथ अन्याय एवं अत्याचार बढ़ा हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छात्रसभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर, जिला सचिव रामू यादव, सेक्टर प्रभारी मदन मोहन सिंह, कमलेश दूबे, राजेश सिंह, ई0 दिनेश यादव, शिवकुमार यादव, विजय यादव, राजू पाण्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहें।




