गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: अपराधियों के लिए कुर्सी नही जेल की है व्यवस्था है- पंकज पाण्डेय

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। इन दिनों सोशल मीडिया पर शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के नीबी दोहनी का कतिथ ट्रक भिड़ंत प्रकरण खूब वायरल है। आरोप-प्रत्यारोप में कई बड़े बड़े दावे किए जा रहे है। इसी मामले में शिकायतकर्ता अभिषेक अग्रहरि का दावा है कि शोहरतगढ़ थाना परिसर में एक व्यक्ति विशेष का नियमित बैठना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। आरोप है कि इससे उसे न्याय नही मिल पाएगी। अपने शिकायती प्रार्थना पत्र में अभिषेक अग्रहरि नामक युवक ने लिखा कि उसके घर के सामने एक व्यक्ति द्वारा पान का कारोबार होता है, जिस सिलसिले में ट्रकों का आना जाना लगा रहता है।

19 अगस्त की रात्रि करीब 1 बजे ट्रक मुड़वाते समय ट्रक से उसके मकान में धक्का लगा, जिससे उसका मकान हिल गया। जब उसके विपक्षी से वार्ता की तो वे अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर धमकी आदि देने लगे, जिसकी शिकायत उन्होंने 20 अगस्त 22 को प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ से की है। जबकि दूसरे पक्ष के शिकायत की आधिकारिक पुष्टि नही हो रही है। उक्त के सन्दर्भ में प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर और आरोपों की जांच के लिए हल्का प्रभारी को निर्देश दिए गए है। जांच आख्या आने के बाद कार्यवाही की जाएगी। व्यक्ति विशेष के बैठने की बात को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जब से मैंने शोहरतगढ़ का चार्ज संभाला है, तब से फालतू व्यक्तियों के बैठने पर पाबंदी लगी है। पीड़ित आये अपनी बात कहे, उसे न्याय जरूर मिलेगी। साथ ही यह भी कहा कि अपराधियों के लिए कुर्सी नही जेल की व्यवस्था है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!