सपाइयों ने मनाई स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

बलरामपुर।बलरामपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया भवन पर जिला अध्यक्ष अंबेडकर वाहिनी माननीय मनीष चंद सोनकर के नेतृत्व में मनाई गई। नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।सपा कार्यालय के सभागार मे नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व जिला अध्यक्ष माननीय परशुराम वर्मा ने कहा कि शौर्य, साहस, त्याग, बलिदान के प्रेरणा स्रोत सुभाष चंद्र बोस जी का जीवन पुरी तरह से राष्ट्र को समर्पित रहा आजादी के लिए वो आजीवन संघर्ष करते रहे। माननीय कृष्ण कुमार गिहार ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन राष्ट्र भावना के प्रति सदैव प्रासंगिक रहेगा। उन्होंने हर सुख का त्याग कर राष्ट्र के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। श्रद्धांजलि सभा में परशुराम वर्मा, मनीष चंद सोनकर, मोहिउद्दीन सिद्दीकी, अजीत भारती, अरविंद सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद यादव सहित तमाम समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


