गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जिलाधिकारी ने किया जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा अम्बेडकर सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान योजनान्तर्गत युवाओं को योजना से जोड़ने एवं उनकी हैण्डहोल्डिंग करने हेतु समाधान समिति संस्था के सहयोग से जिला स्तरीय कार्यशाला बुधवार को सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान उ0प्र0 सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजनान्तर्गत समस्त प्रदेश में प्रति वर्ष 01 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त क्रम में वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु जनपद का कुल लक्ष्य 700 निर्धारित है। जिसमें प्रथम फेज़ हेतु दिनांक 24.01.2025 तक 175 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने सम्बोधन के दौरान युवाओं से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ प्राप्त कर अपना स्वयं का उद्योग स्थापित करते हुए अन्य लोगो को भी रोजगार उपलब्ध करायें। मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान के बारें में बताया कि यह योजना युवाओं के रोजगार हेतु बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। जिससे जनपद के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर सृजित होगें। समाधान टीम के डा0 अमित सिन्हा मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान के बारें में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अब तक प्रथम फेज़ हेतु निर्धारित लक्ष्य 122 के सापेक्ष 107 आवेदन पत्र विभिन्न बैंको को अग्रसारित किया जा चुका है। जिसमें से 22 आवेदन पत्र स्वीकृत हो चुके है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि जनपद के युवाओं द्वारा सहज जन सेवा केन्द्र के माध्यम से अथवा स्वयं भी वेबसाइट ूूू.उेउम.नच.हवअ पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र से सम्पर्क कर सकते है। इस अवसर पर जिला सेवा योजन अधिकारी मिथलेश मिश्रा, लीड बैंक अधिकारी आर0के0 सिन्हा, सहायक प्रबन्धक गजेन्द्र कुमार, उद्वमी मित्र तोशेन्द्र कुमार मिश्र व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी, सीएससी प्रबन्धक, छात्र आदि उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!