उत्तर प्रदेशबहराइच
सोलर प्रतिष्ठान का एमएलसी ने किया उद्घाटन

बहराइच। शहर के तिकोनी बाग चौकी के बगल में सोलर प्रतिष्ठान क्रिटियेशन सस्टेन बिल्टी सल्युशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी डा. प्रज्ञा त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। प्रोपराइटर पंकज मिश्र ने बुके भेंटकर स्वागत। मुख्य अतिथि ने कहा कि सोलर प्लांट के माध्यम से विद्युत उत्पादन का बढावा देने से प्रदूषण कम होता है। इस मौके पर चंद्र प्रकाश मिश्र, राजेंद्र प्रसाद, शास्वत पाठक,पुंडरीक पांडेय, मोहम्मद अफशाल सानू , अधिवक्ता रामनरायण मिश्र मौजूद रहे।




