जिलाधिकारी ने जोगिया स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, लगाई फटकार

दैनिक बुद्ध का संदेश
जोगिया/सिद्धार्थनगर। जोगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया का जिलाधिकारी के निरीक्षण में मामला प्रकाश में आया। जिलाधिकारी डाक्टर राजा गणपति आर ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में खामियां मिली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया की जांच करने पहुंच गए उन्होंने उक्त चिकित्सक को बाहर से दवा न लिखे जाने की चेतावनी दी। साथ ही दवा स्टोर व साफ सफाई का भी निरीक्षण किया। अधीक्षक जोगिया एके आजाद को निदेश दिया। वहीं एक्स-रे टेक्नीशियन शह अलाम को फटकार लगाया। वा टी बी मे तैनात कर्मचारी प्रवीण गुप्ता फटकार लगाई वहीं बी सी पी एम किरण को फटकार लगाई। उपस्थित मरीजों से भी स्वास्थ केंद्र से मिलने वाली सुबिधाओ के बारे में भी पूछताछ करते हुए सभी कर्मचारियों को हिदायत दी। सी एच सी परिसर मे साफ सफाई ठीक रखने के लिए कहां और मरीजों को शासन से मिलने वाली हर सुविधा मुहैया कराई जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताई न बरती जाए अगर शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई तय है।




