प्रोन्नत राजस्व निरीक्षकों का हुआ सम्मान समारोह

डुमरियागंज। तहसील सभागार डुमरियागंज में उपजिलाधिकारी डुमरियागंज डॉ संजीव दीक्षित की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील डुमरियागंज द्वारा लेखपाल से राजस्व निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत लेखपाल रमेश चन्द्र श्रीवास्तव , गंगोत्री प्रसाद पाण्डेय, सतीस चन्द्र शुक्ला का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री रमेश चन्द्र श्रीवास्तव तहसील डुमरियागंज में लेखपाल संघ के अध्यक्ष पद पर काफी दिनों से रहे तथा अपना शानदार कार्यकाल पूर्ण करते हुए राजस्व निरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए तथा लेखपाल संघ के अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया । अपने सम्बोधन में रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 5 बार अध्यक्ष पद का निर्वहन किया तथा बिना किसी राग द्वेष, जाति पांति भेदभाव के सभी के साथ समानता का व्यवहार करते हुए किसी लेखपाल साथी के प्रति कोई कार्यवाही नही होने दिया अधिकारियों एवं अपने साथियों के बीच समवन्य बनाकर शासकीय कार्याे में भी भरपूर सहयोग करता रहा राजस्व निरीक्षक के रूप में भी जनता की सेवा करते हुए लेखपाल साथियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करूँगा । उपजिलाधिकारी डॉ संजीव दीक्षित ने अपने सम्बोधन में कहा कि रमेश जी एक कर्मठी, मेहनती, मृदुल, व्यवहार कुशल कर्मचारी के साथ साथ एक बेहतर कर्मचारी नेता भी थे इनके द्वारा अपने कर्मचारियों के हितों को तो ध्यान में रखा ही गया परन्तु प्रशासनिक एवम विभागीय कार्याे में बहुत अच्छा सहयोग अधिकारियों को प्रदान किया जाता रहा है। तहसीलदार डुमरियागंज रवि कुमार यादव ने अपने सम्बोधन में बताया कि रमेश जी व उनकी टीम का बेहतर सहयोग प्रत्येक सरकारी कार्याे में मिलता रहा है। संचालन लेखपाल संघ के तहसील मन्त्री आयूष कुमार वैश्य ने किया। अन्त में लेखपाल संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवेश कुमार शुक्ला ने अपने अग्रजों को उनके अग्रिम जीवन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी द्वारा प्रोन्नत राजस्व निरीक्षकों को अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार महबूब आलम, राजस्व निरीक्षक लालकृष्ण श्रीवास्तव, लेखपाल देवेश कुमार तिवारी, संजय कुमार, वरुण, अम्बिकेश सिंह, संतोष भट्ट, दिग्विजय चौरसिया, विपिन तिवारी ,माता प्रसाद भारती, जिलामंत्री आनन्द गौतम, सत्या देवी आदि उपस्थित रहे।




