गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्वार्थनगर : पुलिस ने वध हेतु बिहार ले जा रहे 04 अदद गाय व 01 अदद बछिया के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश

सिद्वार्थनगर।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष भवानीगंज रामदेव मय टीम द्वारा रविवार को एक पिकअप पर लदे 04 अदद गाय, 01 अदद बछिया को उतरौला से बस्ती मार्ग पर ग्राम धनखरपुर के पास से वध हेतु बिहार क्रूरता पूर्वक पिकअप में बाध कर ले जा रहे 02 अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 04/2025 धारा 3/5ए/8 सी0एस0 एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तगण को न्यायालय भेजा गया। वहींगिरफ्तार अभियुक्तों में अनुदित मौर्य पुत्र नन्द कुमार मौर्य निवासी वार्ड नं0-06 सिगंही कला थाना सिगांही कला जनपद लखीमपुर खीरी (वाहन चालक) एवं हरजीत सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी खेरतिया कश्यपनगर थाना तिकोनिया जनपद लखीमपुर खीरी हैं। बरामदगी में 04 अदद गाय, 01 अदद बछिया व एक अदद पिकप (UP32LN9252) था। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भवानीगंज रामदेव, उप निरीक्षक अजयनाथ कन्नौजिया, कांस्टेबल कयूम अंसारी, कांस्टेबल रोशन राय, कांस्टेबल सत्यप्रकाश यादव मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!