गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

हेलो किड्स प्ले स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव निकाली गई झाकी, सोनभद्र

हेलो किड्स प्ले स्कूल में बृहस्पतिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व विविध प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन,, रावर्ट्सगंज धर्मशाला रोड स्थित हेलो किड्स प्ले स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व बच्चों से कराई गई कई प्रतियोगिता इस मौके पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता समेत अन्य प्रतियोगिताएं हुई। आयोजन के अवसर पर राधा कृष्ण के भेष में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बृज और गोकुल की याद ताजा कर दी। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक चंद्र प्रकाश सिंह ने बच्चों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी और कहां की हमें श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण और सुदामा की दोस्ती दुनिया के लिए एक मिसाल है। हमें समाज में, परिवार में और देश में मित्रता की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय की शिक्षिका पूजा सिंह, अंजलि, मीनू सोनी व रजनी अग्रहरि समेत तमाम अभिभावक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!