Uncategorized
डा, राकेश सिंह मुल्यांकन कर्ता द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण, करमा/सोनभद्र (आर एन शुक्ला)
कायाकल्प अवार्ड स्कीम योजना के अंतर्गत डॉ राकेश सिंह मूल्यांकन कर्ता द्वारा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मा का मंगलवार को पियर एसेसमेंट निरीक्षण किया गया। जिसमें भारत सरकार द्वारा निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार मूल्यांकन किया गया । डॉक्टर आरके सिंह ने मूल्यांकन के दौरान मुख्य द्वार पर दिव्यांग एवं अशक्त मरीजों के अंदर जाने के लिए रैंप का निर्माण कराने की बात कही। उन्होंने पर्ची वितरण, दवाकाउंटर, फार्मासिस्ट कक्ष, दवा रखने का स्टोर, उनके रख रखाव,प्रसव कक्ष, इमरजेंसी, पैथोलॉजी के साथ-साथ टीकाकरण एवं वैक्सीन के रखरखाव की जांच पड़ताल किया। महिला एवं पुरुष भर्ती कक्षों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जगदीश सिंह को अस्पताल को और बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए सुझाव दिया। उक्तअवसर पर जनपद स्तरीय क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के धर्मेंद्र यादव ,अजीत कुमार ,अनुराग मौर्य,सुषमा,रघुनाथ,समेत अस्पताल कर्मी उपस्थित रहे।



