गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

स्कूल चलो अभियान रैली को डीएम ने हरी झंदी दिखाकर किया रवाना

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच- बहराइच जिले के मिहींपुरवा तहसील में समाधान दिवस का किया गया आयोजन | तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर समाधान दिवस के शुरू होने से पहले ही शिक्षा विभाग के तरफ से आयोजित स्कूल चलो अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के निर्देश पर विकासखंड मिहींपुरवा के परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षको तथा अभिभावकों के तरफ से स्कूल चलो अभियान रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिली जानकारी अनुसार कार्यक्रम में सर्वप्रथम उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा ने जिलाधिकारी बहराइच का स्वागत किया तत्पश्चात जिलाधिकारी बहराइच मोनिका रानी ने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्कूल चलो अभियान रैली मिहीपुरवा कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए सर्वोदय इंटर कॉलेज परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई। रैली में छात्र-छात्राओं की ओर से स्कूल चलो अभियान से संबंधित विभिन्न नारे लगाये गये तथा कस्बे वासियों से अपने-अपने बच्चों को विद्यालय भेजने हेतु अपील भी किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के शैक्षिक उपलब्धि हेतु परिषदीय विद्यालयों में नियमित नए-नए नवाचार किये जा रहे हैं तथा इसके अलावा शासन की ओर से निशुल्क पाठ्य पुस्तक, मध्यान्ह भोजन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!