गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

बाल एवं पुष्टाहार विभाग कार्यालय विश्वेश्वरगंज में तैनात एक अनाधिकृत व्यक्ति के विरुद्ध आंगनबाड़ी कर्मचारी ने खोला मोर्चा

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

विशेश्वरगंज/बहराइच | विशेश्वरगंज विकास खंड में स्थित बाल एवं पुष्टाहार विभाग कार्यालय में तैनात एक अनाधिकृत व्यक्ति के विरुद्ध आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारी संघ ने मुख्य विकास अधिकारी बहराइच को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाते हुए इस अनाधिकृत व्यक्ति को हटाने की मांग की है।पत्र में संघ ने आरोप लगाया है कि प्रेम दूबे नाम का एक अनाधिकृत व्यक्ति कार्यालय का पूरा कार्यभार संभालता है ;पोषाहार वितरण भी इसी के हाथ में होता है। ये मनमानी तरीके से पोषाहार में कटौती करता है तथा आंगनबाड़ी कर्मचारियों से अवैध वसूली करता है। यह अनाधिकृत व्यक्ति सी डी पी ओ दीपा गुप्ता के सह पर कार्यालय में कब्जा जमाए हुए है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा सी डी पी ओ से मिलीभगत कर कुछ आंगनबाड़ी कर्मचारियों ; जिनकी नियुक्ति के समय फर्जी अंक पत्र लगाए गए थे,उनके स्थान पर कर्मचारियों के नए अंक पत्र को लगाया गया है। इस कार्य में भी अवैध वसूली की गई है। इस संबंध में सी डी पी ओ दीपा गुप्ता ने बताया पत्र का लिखा जाना केवल कोकिला शर्मा का निजी मामला था,जो वापस कर लिया गया है। प्रेम दूबे मेरे कार्यालय में किसी पद पर कार्यरत नही है।

Related Articles

Back to top button