
बहराइच। विकासखंड तेजवापुर के सबलापुर स्थित डा. सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रूप आफ इंस्टीट्यूटशंस में शनिवार को कालेज मैनेजर आस्था शुक्ला व डा. शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने औषधीय एवं फलदार पौधे लगाए। मैनेजर आस्था शुक्ला ने कहा कि पौधे से हमें आक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवन के लिए सबसे अहम है। हम लोगों को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को अपने जन्मदिन,विवाह समेत अन्य आयोजनों में पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। पौधों की सुरक्षा करने पर ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है। इस मौके पर नर्सिंग प्राचार्य हरीश नागर, उप प्राचार्य सुदेश शर्मा, पीआरओ गौरव पांडेय, सतीश कुमार,जेपी शुक्ल,सुनील शुक्ल, राजनरायन, बृजमोहन मौजूद रहे।




