गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

मोहर्रम के ताजिया जुलूस को ले जाने पर अचानक हुए रास्ते के विवाद में खूब चले लाठी डंडे ,आधा दर्जन हुए घायल

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

  • पयागपुर (बहराइच) | पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम सचौली में मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर ताजिया जुलूस को ले जाने पर अचानक हुए रास्ते के विवाद ने देखते ही देखते गंभीर रूप धारण कर लिया ; जिसमें खूब लाठी डंडे चले और आधा दर्जन लोग घायल हो गए | घायलों का पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है | सूचना पाकर उप जिलाधिकारी पयागपुर ,क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी और पयागपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे | मिली जानकारी अनुसार पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम सचौली में मोहर्रम के ताजिया जुलूस निकालने के दौरान मुस्लिम पक्ष द्वारा रास्ते के किनारे लगे तार के बाड़ को उखार कर फेंक दिया गया ; जब इसका विरोध खेत के मालिक पित्तर पुत्र मंगल साहू द्वारा किया गया तो मुस्लिम पक्ष ने पित्तर साहू को मारपीट कर बेहोश कर दिया जब इसकी सूचना गिल्ली तिवारी को मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और इन्होंने जब विरोध किया तो इन्हें भी लाठी डंडों से मारा पीटा गया | साथ में और लोग भी पहुंचे ; जिसमें शुभम तिवारी, गौतम भी पहुंचे तो इन लोगों पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया जिसमें इन लोगों को गंभीर चोटें आई | घायलों में पित्तर पुत्र मंगल, प्रदीप सभासद ,आरिफ, शुभम तिवारी ,गौतम पुत्र चेतराम सहित 7 लोगों को चोटें आई ; जिन्हें पास के स्थानीय अस्पताल पयागपुर में भर्ती कराया गया ;जहां पर इन लोगों का इलाज चल रहा है | सूचना पाकर उप जिलाधिकारी ने पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर विवाद में हुए घायलों का हाल-चाल लिया | जब इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी पयागपुर से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि पहले से यहां पर कोई भी रास्ता का विवाद नहीं था ; अचानक हुए तार के बाड़ उखाड़ने को लेकर विवाद में लाठी डंडे चलने से 4 से 5 लोग घायल हो गए जिन्हें पास के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया | कहीं ना कहीं स्थानीय तहसील प्रशासन की लापरवाही से ऐसा विवाद हुआ अगर प्रशासन मुस्तैद होता तो यह घटना ना घटती |

 

Related Articles

Back to top button