बहराइच
मानसून की पहली बारिश में ही भूपगंज बाजार की नालियों ने लिया तालाब का रूप ;आने-जाने में लोगों को हो रही परेशानी
दैनिक बुद्ध का सन्देश

- पयागपुर | मानसून की पहली बारिश में नगर पंचायत भूपगंज बाजार की नालियां हुई तालाब में तब्दील ; सड़कों पर चल पड़ा पानी सैलाब बनकर; आसपास के घरों में भरा बारिश का पानी | ब्लॉक मोड़ से रेलवे प्लेटफार्म को जाने वाली सड़क पर 12 महीने भरा रहता नाली का पानी ; जिससे आसपास के दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के गेट के सामने भरा हुआ पानी यह दर्शाता है कि जब सरकारी विभाग की बिल्डिंग पानी से अछूती नहीं है तो ऐसे में प्राइवेट बिल्डिंग कैसे अछूती रहेगी | नगर पंचायत को बने हुए लगभग 3 साल हो रहे हैं लेकिन कहीं भी विकास दिखाई नहीं पड़ रहा है विकास अब विनाश में तब्दील हो गया है ; थोड़ी सी बारिश होने पर भूपगंज बाजार की नालियां तालाब का रूप अख्तियार कर लेती है ; जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों एवं शिक्षकों को आने-जाने में परेशानी झेलना पड़ रहा है | मिली जानकारी अनुसार कुछ बच्चे और टीचर को सड़क पर नाली से ओवरफ्लो होकर भरे हुए पानी में गिर जाने से चोट भी लगी है | नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में गंदा नाली का पानी का लगातार बढ़ता चला जा रहा है ; इसी के साथ-साथ गुमटी से कोट बाजार जाने वाली सड़क पर कुसबंधियन टोला के पास बने नालियों में दोनों तरफ गंदा पानी भरा हुआ है ; आज पहली बारिश में नाली का गंदा पानी सड़क पर आने को बेताब है ; अगर कुछ दिनों में बारिश ने अच्छा रूप धारण किया तो आने वाले दिनों में बाढ़ आपको भूपगंज बाजार की सड़कों पर दिखाई पड़ेगा ; जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर पंचायत पयागपुर में बैठे उच्च अधिकारियों की होगी ; जिनकी अनदेखी से ऐसा दृश्य भूपगंज बाजार के विभिन्न गलियों में देखने को मिल रहा है | लोग लगातार नगर पंचायत पयागपुर को ही कोस रहे हैं कि इससे पहले जब यह नगर पंचायत में नहीं था तब इसका विकास काफी हद तक सही तरीके से हुआ था और कहीं भी जल भराव नहीं होता था ; लेकिन नगर पंचायत बनने के बाद गंदगी और जल भराव तो आम बात हो गई है इसका निदान होना मुमकिन ही नहीं नामुमकिन है | सही तरीके और सही दिशा में काम ना होने के कारण नगर पंचायत पयागपुर के भूपगंज बाजार की स्थिति दिनों दिन बिगड़ती जा रही है क्योंकि यहां पर राजनीतिक पेंच है जिसके कारण नगर पंचायत पयागपुर फंसा हुआ है और विकास नहीं हो पा रहा है | संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बरकरार बना हुआ है और अगर ऐसे ही पानी भरा रहा तो आने वाले दिनों में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बलवती हो जाएगी | मिली जानकारी अनुसार भूपगंज बाजार के आर्यावर्त बैंक के पीछे स्थित मुंडिया तालाब के चारों तरफ लोगों ने मकान बनाकर तालाब के पानी को अवरुद्ध कर दिया है जिस कारण से थोड़ी सी बरसात में ही तालाब अपना भयानक रूप ले लेता है और लोगों के घरों तक तालाब का पानी चढ़ना शुरू हो जाता है | इसी तरीके से लोग अपने-अपने सामानों को ऊंची जगह पर रखने लगते हैं लेकिन यह कब तक चलता रहेगा ;आखिर में क्यों नहीं बनाया जा रहा तालाब के पानी को निकालने का रास्ता |




