गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

पयागपुर के नए थाना अध्यक्ष बनाए गए करुणाकर पांडेय ; पयागपुर थाने को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए नई पारी का करेंगे आगाज

दैनिक बुद्ध का सन्देश

पयागपुर बहराइच | पुलिस अधीक्षक बहराइच वृंदा शुक्ला ने जिले की पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए तबादला एक्सप्रेस चलाया ; इस तबादला एक्सप्रेस में बहराइच जिले के अनेक थानों से निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक का स्थानांतरण किया गया | इसी के तहत फखरपुर से स्थानांतरण करके पयागपुर के नए थाना अध्यक्ष करुणाकर पांडेय बनाए गए | नए थाना अध्यक्ष के आने से जनता को न्याय मिलने की उम्मीदें बढ़ी | पयागपुर थाने की शासन व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए नई पारी का आगाज नए थाना अध्यक्ष के रूप में करुणाकर पांडेय करेंगे ताकि थाना पयागपुर अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में अपराध करने वाले अपराधियों में भय व्याप्त हो जाए और जनता इन अपराधियों से निरंकुश होकर चैन की सांस ले सके |

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!