गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

बाट माप बिभाग के लैब असिस्टेंट के विरूद्ध मुकदमा दर्ज 1 अभियुक्त गिरफ्तार,, सोनभद्र

 

*भ्रष्टाचार निवारण संगठन मीरजापुर की कार्यवाही पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा बाट माप विभाग के लैब असिटेन्ट के विरुध्द मुकदमा दर्ज 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

दिनांक 20.06.2024 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन मीरजापुर के टीम प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह मय टीम द्वारा संजीव कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 रामप्यारे जायसवाल ग्राम छिनौरा पो0 परियाँवा थाना नवाबगंज जिला प्रतापगढ़ हाल पता सम्प्रति लैब अटेन्डेन्ट (प्रयोगशाला परिसर) विधिक माप विज्ञान (वाट माप) रॉबर्टसगंज सोनभद्र को 10000 रुपये रिश्वत लेते समय रंगे हाथ ट्रैप टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया । निरीक्षक विनय सिंह टीम प्रभारी की तहरीर पर थाना रॉबर्टसगंज पर मु0अ0सं0 443/24 धारा 120 बी भादवि व 7,13(1)बी , 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधि0 बनाम संजीव कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 रामप्यारे जायसवाल ग्राम छिनौरा पो0 परियाँवा थाना नवाबगंज जिला प्रतापगढ़ सम्प्रति लैब अटेन्डेन्ट (प्रयोगशाला परिसर) विधिक माप विज्ञान (वाट माप) रॉबर्टसगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 50 वर्ष 2. वरिष्ट निरीक्षक सुदेश कुमार सा0 वाट माप कार्यालय सोनभद्र पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त में विवेचक निरीक्षक पतीराम यादव भ्रष्टाचार निवारण संगठन मीरजापुर द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक/समय-*
दिनांक 20.06.2024 समय 19.30 बजे स्थान चण्डी होटल तिराहा के पास स्थित गोपाल स्वीट हाउस के सामने थाना रॉबर्टसगंज सोनभद्र।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1.संजीव कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 रामप्यारे जायसवाल ग्राम छिनौरा पो0 परियाँवा थाना नवाबगंज जिला प्रतापगढ़ सम्प्रति लैब अटेन्डेन्ट (प्रयोगशाला परिसर) विधिक माप विज्ञान (वाट माप) रॉबर्टसगंज सोनभद्र।

*वाँछित अभियुक्त-*
1.वरिष्ट निरीक्षक सुदेश कुमार सा0 वाट माप कार्यालय सोनभद्र।

*बरामदगी का विवरणः-*
1.रिश्वत शुदा 10,000 रु0 बरामद।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!