गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बगैर कागज व बिना हेलमेट की वजह से कई वाहनों का चालान काट कर वसूला गया जुर्माना

दैनिक बुद्ध का सन्देश

विशेश्वरगंज/ बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर थानाध्यक्ष विशेश्वरगंज ने चलाया सघन चेकिंग थाना अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को थाना गेट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। बगैर कागजात व बिना हेलमेट के कारण कई वाहनों के चालान काटकर जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस की चेकिंग से बाइक सवारों में हड़कंप मचा गया। कई बाइक चालक दूर से ही चेकिंग देखकर बाइक घुमाकर रफूचक्कर हो गए। इस दौरान थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने कहा कि नियमों की अनदेखी करना कितना घातक होता है और इससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। बिना हेलमेट बाइक चलाना जानलेवा साबित होता है। यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटना पर विराम लगना संभव है ; वहीं पुलिस के द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान से बाइक व कार सवारों में अफरा-तफरी मची रही तथा बाइक सवार रास्ता बदलकर गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश में लगे रहे |

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!