गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

तीसरे दिन 9 लोगों ने 17 सेट में नामांकन पत्र लिये, सोनभद्र

तीसरे दिन 9 लोगांे ने 17 सेट में नामांकन पत्र लिए

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह की मौजूदगी में कलेक्ट्रट सभागार में स्थापित लोकसभा सामान्य निर्वाचन,2024, के लिए नामांकन कक्ष में 09 लोगों ने 17 नामांकन पत्र प्राप्त किये, इसी प्रकार से विधान सभा दुद्धी उप निर्वाचन के लिए 2 लोगों ने 5 सेट में नामांकन पत्र प्राप्त किये। इस दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन कक्ष में तैनात कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि नामांकन पत्र लेने के लिए लोगों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये, इसका विशेष ध्यान दिया जाये। नामांकन के तीसरे दिवस में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी से राम शिरोमणी 01 सेट में, समाजवादी पार्टी से छोटेलाल खरवार 04 सेट में, निर्दल से मुनिया देवी 02 सेट में, जनता क्रान्ती पार्टी से चन्द्रिका प्रसाद 02 सेट में, बहुजन समाज पार्टी से धनेश्वर 02 सेट में, ए0आई0एम0 पार्टी से संजीव कुमार घुसिया 02 सेट में, समाजवादी पार्टी से परमेश्वर दयाल 02 सेट में, विश्वकल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी से अरविन्द 01 सेट में व मूल निवासी अधिकार पार्टी से पप्पू 01 सेट में नामांकन पत्र प्राप्त किया गया। इसी प्रकार से विधानसभा उप निर्वाचन दुद्धी के लिए समाजवादी पार्टी से विजय सिंह 04 सेट में तथा निर्दल के रूप में रमाकान्त 01 सेट में नामांकन पत्र प्राप्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!