गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

नौजवान छात्रों की आवाज है एन एस यू आई,अंशू, सोनभद्र

मंगलवार को  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के स्थापना दिवस के मौके पर युवा नेता अंशु मद्धेशिया ने राबर्ट्सगंज विधानसभा के बिजौली में वृक्षारोपण कर स्थापना दिवस मनाया। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय छात्र संगठन ,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(INC) की एक शाखा है, इसकी स्थापना 9 अप्रैल 1971 को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री ,आयरन लेडी  इंदिरा गांधी  द्वारा केरल छात्र संघ और पश्चिम बंगाल राज्य छात्र परिषद का विलय करके एक राष्ट्रीय छात्र संगठन बनाने के बाद की गई थी। अंशु मलेशिया ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई वरुण चौधरी  एवं पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय  द्वारा तय किया गया है कि छात्रों की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक उठाने का काम किया जाएगा और छात्र जो देश का भविष्य तय करते हैं जिनकी हक की लड़ाई लड़ने का काम राष्ट्रीय छात्र संगठन एन0एस0यू0आई0 हमेशा करता है वह आगे भी करता रहेगा और हम सब मिलकर अपने पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय  साथ कंधे से कंधा मिलाकर राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने का काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button