गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

राजस्व से सम्बंधित मुकदमों के निस्तारण में लाये तेजी, अध्यक्ष राजस्व परिषद, सोनभद्र

 

अध्यक्ष राजस्व परिषद  हेमन्त राव ने सर्व प्रथम कलेक्ट्रेट परिसर में गाॅड आफ आनर की सलामी ली इसके पश्चत  अध्यक्ष  ने कलेक्ट्रेट परिसर में गाॅन्धी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्ध सुमन अर्पित किये, इस दौरान  कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित गाॅन्धी पार्क में गाॅन्धी जी के प्रतिमा के उपर छतरी का लोकापर्ण किये इसके पश्चात   जिलाधिकारी

चन्द्र विजय सिंह ने कलेक्टेªट परिसर में वृक्षा रोपण भी किये इसके पश्चात अध्यक्ष राजस्व परिषद उ0प्र0  हेमन्त राव ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में स्थापित विभिन्न अनुभागों का आकस्मिक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान   विभिन्न अनुभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु जो भी पत्रावलिया प्राप्त होती है उसका निस्तारण ससमय किया जाये जिससे कि जनमानस को समय से न्याय मिल सकें, निरीक्षण के दौरान उन्होने न्याय सहायक अनुभाग, राजस्व सहायक अनुभाग कक्ष, ई0आर0के0/आंग्ल अनुभाग कक्ष, स्थानीय निकाय अनुभाग कक्ष, रेकार्ड रूम अनुभाग, मुख्य राजस्व अनुभाग कक्ष का निरीक्षण करते हुए पत्रावलियों का बेहतर तरीके के रख-रखाव, कार्मिकों का जी0पी0एफ0 पासबुक व सेवा पुस्तिका आदि के कार्यों का जायजा भी लिये,
इसके पश्चात  कलेक्ट्रट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की, बैठक के दौरान राजस्व से सम्बन्धित मुकदमों के निस्तारण के प्रगति की तहसीलवार समीक्षा की, समीक्षा के दौरान  समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदारगण, नायब तहसीदार को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप राजस्व के मामलों से सम्बन्धित मुकदमों का निस्तारण ससमय व गुणवत्तपूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये जिससे की आम जनमानस को समय से न्याय मिल सकें। उन्होनंे कहा कि मुकदमों के निस्तारण होने के पश्चात आदेश की काॅपी पोर्टल अनिवार्य रूप से तिथि सहित अकिंत की जाये जिससे की मुकदमों के निस्तारण के सम्बन्ध में आम जनमानस को जानकारी उपलब्ध हो सकेें इसमें लापरवाही कदापी न बरती जाये   घरौनी वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की और घरौनी से होने वाले लाभों के सम्बन्ध मे बारी-बारी से अधिकारीगण से जानकारी प्राप्त की और कहा कि घरौनी के माध्यम से लोगों को क्या-क्या लाभ होते है उसके सम्बन्ध मंे जनमानस को जानकारी दी जाये कि घरौनी प्राप्त होने से उन्हें अपने आबादी के मकान/भूमि का मालिकाना हक प्राप्त होता है और उसके साथ ही भविष्य में होने वाले विवाद की सम्भावनाओं पर रोक लगती है और घरौनी के माध्यम से लोग बैंक से ऋण आदि की सुविधा भी प्राप्त कर सकते है उन्होेने कहा कि जैसे कि खतौनी में नाम की त्रुटि होने पर संशोधन का विकल्प होता है उसी प्रकार से आने वाले समय में घरौनी में भी संशोधन का विकल्प तैयार करने हेतु पोर्टल विकसित किया जायेगा जिससे कि घरौनी में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर लोग संशोधन की कार्यवाही कर सकेगें। इस दौरान जिलाधिकारी  चन्द्र विजय सिंह ने  अध्यक्ष  को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि  अध्यक्ष  द्वारा जो भी दिशा-निर्देश प्राप्त हुये है उसका निस्तारण सभी अधिकारीगण ससमय सुनिश्चित करेगें। इसके पश्चात  अध्यक्ष ने तहसील रावर्टसगंज के विभिन्न अनुभागांें का औचक निरीक्षण किये और पत्रावलियों के रख-रखाव के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित करते हुए कहा कि रियल टाइम खतौनी का ससमय जनमानस को उपलब्ध करायी जाये और निर्धारित शुल्क के अनुसार, इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)  सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक)  सुभाष चन्द्र यादव, उप जिलाधिकारी मुख्यालय  प्रमोद तिवारी, समस्तउप जिलाधिकारीगण, समस्त तहसीलदारगण व नायब तहसीलदारगण, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कार्मिकगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!