गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

पी जी कालेज में छात्र छात्राओं मतदाता बनने के लिए किया गया जागरूक, सोनभद्र

पीजी कालेज में छात्र छात्राओं को नया मतदाता बनाने के लिये किया जागरुक भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रेमशिला नें कालेज मतदाता जागरुकता अभियान में शनिवार को कीनाराम पीजी कालेज में जाकर प्रबंधक डॉक्टर गोपाल सिंह के सहयोग से दर्जनों छात्र-छात्राओं का मतदाता पहचान पत्र का फार्म भरवाया जिसमे अनीश मौर्या, सत्यम पांडेय,करन कुमार, नन्दनी पटेल,निधि मौर्या, स्नेहा चंद्रवंशी, निशा कुमारी ,कुमारी रीना ,अनामिका, प्रीति पटेल सहित अन्य रहे। वही महिला नेत्रियों ने शनिवार व रविवार को बूथों पर होने वाले मतदाता शिविर में छात्र-छात्राओं से आधार कार्ड, दो फोटो व हाईस्कूल के अंक पत्र ले जाकर फार्म-6 भरने की अपील की। पुष्पा सिंह नें बताया कि प्राचार्य के सहयोग से छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह व प्रेमशिला प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने बताया कि नया मतदाता बनने में छात्र-छात्राओं में उत्साह है। छात्र- छात्राओं की चल रही परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उनसे वाट्सअप पर भी आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है। बता दें कि शहर व आसपास के विद्यालयों में नया मतदाता बनाने के लिये छात्राओं को जानकारी अवगत कराया गया जो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह े साथ इस अभियान में लगी जिला उपाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर तारा देवी मंडल महामंत्री छात्र रंगीत देवी सहित अन्य लोग हैं। कल भी अन्य कालेजों में इसी तरीके के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

Related Articles

Back to top button