गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

विकास खंड घोरावल में कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण बितरण शिविर का हुआ आयोजन, सोनभद्र

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विधा देवी अवगत कराया है की आज कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन विकास खण्ड परिसर घोरावल में किया गया। उक्त शिविर में मुख्य अतिथि अनिल मौर्य के कर-कमलो द्वारा 51 ट्राईसाईकिल, 06 व्हील चेयर, 38 जोड़ी बैसाखी, 03 कान की मशीन, 03 स्मार्ट केन इत्यादि का वितरण किया गया। उक्त वितरण कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के अतिरिक्त रमेश यादव, खण्ड विकास अधिकारी, घोरावल, एच0के0मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी, महेन्द्र कुमार सिंह, एडिओ आईएसबी, दिव्यांगजन कार्यालय के कनिष्ठ सहायक, गोलू कुमार, विनय कुमार शर्मा, मोहम्मद तलहा व अजय कुमार, ग्राम विकास अधिकारी, समाज कल्याण, दयाराम सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button