गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

बृद्धा आश्रम की सोशल आडिट बैठक हुई सम्पन्न, सोनभद्र

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित परख वृद्धा आश्रम दुद्धी की सोशल ऑडिट बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई। सोशल आडिट निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा एक विशेष समिति का गठन किया गया था जिसमें सोशल आडिट जिला कोऑर्डिनेटर सोनभद्र राजेंद्र प्रसाद वाराणसी सो0आ0 कोआर्डिनेटर शारदानंद पाण्डेय व कानपुर नगर सो0आ0 कोआर्डिनेटर अमीत कुमार गुप्ता को नामित किया गया था। उक्त सदस्यों द्वारा 22 सितंबर 2023 को संस्थान का भ्रमण किया गया तथा निकट के ग्राम पंचायत के लाभार्थियों के पारिवारिक सदस्यों से संपर्क स्थापित करते हुए सत्यापन का कार्य संपन्न कराया गया। 23 सितंबर 2023 को संस्थान में निरीक्षण करते हुए लाभार्थियों का सत्यापन किया गया उक्त के दौरान संस्थान के अभिलेखों का परीक्षण भी किया गया। परख वृद्धा आश्रम दुद्धी की सोशल ऑडिट बैठक 25 सितंबर को सम्पन्न हुई। बैठक में संस्था के सचिव अशोक कुमार सिंह मैनेजर सविता सिंह सुरेन्द्र तिवारी सुरेन्द्र अग्रहरि लता सिंह व सोशल ऑडिट कोआर्डिनेटर सोनभद्र राजेन्द्र प्रसाद वाराणसी शारदानंद पाण्डेय कानपुर अमित कुमार गुप्ता समेत बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!