गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

डुमरियागंज : ऑनलाइन माध्यम होगी विद्यार्थी विज्ञान मंथन प्रतिभा खोज परीक्षा

नामांकन या रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2023

दैनिक बुद्ध का सन्देश
डुमरियागंज। ऑनलाइन माध्यम द्वारा विद्यार्थी विज्ञान मंथन राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा-2023 होगी। इस परीक्षा में चयनित छात्रों को छात्रवृति और इसरो, डी.आर.डी.ओ आदि में जाकर प्रशिक्षण करने का अवसर प्रदान होगा। ऑनलाइन माध्यम पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2023 है एवं मॉक टेस्ट या अभ्यास परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 से शुरू हो जाएगा।

इस बारे में विज्ञान भारती के सदस्य एवं सिद्धार्थनगर विभाग के समन्वयक अभिषेक कुमार ने बताया कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन नए भारत के लिए एक राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभा खोज कार्यक्रम है, इसका आयोजन विज्ञान भारती (विभा), विज्ञान प्रसार, भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था तथा एन.सी.ई.आर.टी, शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से होता है। वी.वी.एम कक्षा-6 से कक्षा-11 के स्कूली छात्रों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम हैस वी.वी.एम का उद्देश्य विद्यार्थी समुदाय में ऐसी प्रतिभाओं की पहचान करना तथा उन्हें प्रोत्साहित करना है,जो विज्ञान से जुड़े विषयों में अभिरुचि रखते हैं, उन्होंने आगे बताया कि वी.वी.एम की परीक्षा विशेष ऐप से होगी, जिसकी सूचना छात्रों को ई-मेल आदि द्वारा भेजी जाएगीस इस परीक्षा में 90 मिनट में 100 सवालों के जवाब देने होंगे,ज्यादातर सवाल एप्लीकेशन बेस्ड होंगे, इससे छात्रों की मेधा का पता किया जा सकता है, परीक्षा से सम्बंधित पाठ्यक्रम, किताब आदि जानकारी हेतु छात्र वेबसाइट पर जाकर जानकारी लेते हुए डाउनलोड कर सकतें हैं।

Related Articles

Back to top button