गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

मेंहदावल : मेहदावल नगर में निकला भव्य खाटू श्याम की शोभायात्रा

महिलाएं पुरुष बच्चों ने शोभायात्रा में नंगे पांव किया पदयात्रा

दैनिक बुद्ध का संदेश
मेंहदावल/ संतकबीरनगर। कस्बे में शनिवार को खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में कस्बे समेत आसपास के जगहों के बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ श्रद्घालुओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प व गुलाल की वर्षा से पूरा नगर श्याम रंग में रंगमय रहा। यात्रा नरसिंहगढ़ी मंदिर पर पंहुचकर सम्पन्न हुई।

थाना प्रभारी विजय कुमार दूबे निशान यात्रा के दौरान पुलिसबल के साथ मुश्तैद रहे। श्याम सलोना मित्रमण्डल व श्याम परिवार के तत्वाधान में भक्तजनों द्वारा खाटू श्याम जी की निशान यात्रा निकाली गई। शनिवार की सुबह कस्बे में खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा को लेकर श्रद्घालुओं में उत्साह देखने को मिला। निशान यात्रा नरसिंह गढ़ी मंदिर से शुरू होकर चौकबाजार, नायक टोला, पश्चिम टोला, होकर रोडेवज तिराहा पंहुची। वहां से ठाकुरद्वारा, नगर पंचायत कार्यालय, अंजहिया बाजार होते हुए पुनरू नरसिंह गढ़ी मंदिर पर आकर समाप्त हुर्ह। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्याम ध्वज लेकर शामिल हुए और पदयात्रा की। नगर में भाव विभोर होकर लोगों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान निशान यात्रा में बाबा की झलक पाने के लिए राहगीर भी लालायित रहे। यात्रा में सैकड़ों महिलाओं समेत युवा श्रद्घालु लाल, पीले ध्वज निशान लेकर भक्तगण श्याम गुणगान करते हुए शामिल हुए। साथ ही श्री श्याम जी की आकर्षक झांकी भी निशान यात्रा में निकाली गई। आयोजक श्याम परिवार के सदस्यों ने कहा कि पद यात्रा में शामिल श्याम सरकार सभी के हर बिगड़े कार्य बना देते है व भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसलिए सभी भक्त श्याम मंदिरों में अपनी मन्नाते मांगते हुए निशान चढ़ाते हैं। इस दौरान दिवाकर मिश्र, गोपाल जी मिश्र, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश निषाद, शिवसागर मद्धेशिया, पन्ना मिस्त्री, दिनेश लोहिया, चन्द्रिका प्रसाद अग्रहरि, अवध किशोरजायसवाल, ब्रदी विशाल, विजय चौरसिया, अवतार वर्मा, राजन मोदनवाल, केशव, प्रेम मोदनवाल समेत बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद रही।

 

Related Articles

Back to top button