Uncategorized
प्रत्येक घर तक संस्कृत पहुचाने के लिए गृहे गृहे संस्कृतम् योजना संचालित, करमा/सोनभद्र
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा संचालित गृहे-गृहे संस्कृतम् योजना के अन्तर्गत स्थानीय बाबा बिहारी इंटर कॉलेज भरकवाह में गृहे-गृहे संस्कृत कार्ययोजना के माध्यम से प्रत्येक घर तक संस्कृत भाषा को पहुंचाने का पुनीत कार्य संस्कृत प्रशिक्षक राकेश कुमार त्रिपाठी द्वारा प्रारंभ किया गया, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान एवं भाषा विभाग उ.प्र. सरकार मिलकर संस्कृत के प्रचार प्रसार हेतु नये शिक्षकों को प्रशिक्षित करके उनके सहयोग से संस्कृत भाषाशिक्षण कक्षाएं आयोजित कर रहा है। संस्थान के द्वारा एक संस्कृत हेल्प डेस्क पोर्टल भी बनाया जा रहा है। इसी प्रकार संस्थान द्वारा अन्य बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस कार्ययोजना में प्रशिक्षण प्रमुख सुधिष्टमिश्र जी के मार्गदर्शन में सभी ऑनलाइन कक्षाओं के प्रशिक्षकों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रबन्धक बी एन यादव ने कहा कि यह अखिल प्रदेश व्यापी संचालित होने जा रही योजना महत्त्वपूर्ण हैं , प्रधानाचार्य अनरुध प्रसाद यादव ने कहा कि संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है, इस भाषा का हर स्तर पर उत्थान किया जाना चाहिए, प्रशिक्षक राकेश कुमार त्रिपाठी ने छात्र छात्राओं से संस्कृत भाषा के पठन पाठन को रूचिकर बनाने के लिए विस्तृत परिचर्चा करके संस्कृत भाषा के लिए प्रोत्साहित किया, इस अवसर पर रामबृक्ष, आशीष कुमार यादव, पूनम मौर्या,धर्मेन्द्र कुमार सिंह, मुकेश कुमार, विलियम प्रेम पाल, शिक्षकों के अतिरिक्त कर्मचारियों सहित केंद्रों प्रमुख , शिक्षार्थी एवं केंद्र संचालक शिक्षक उपस्थित रहे।


