गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

संस्कृत प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, करमा/सोनभद्र

संस्कृत प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा संचालित गृहे-गृहे संस्कृतम् योजना के अन्तर्गत चल रहे 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन अपने निर्धारित समय पर हुआ। संस्थान द्वारा चयनित संस्कृत भाषा प्रशिक्षक राकेश कुमार त्रिपाठी ने 10 दिन तक छात्र छात्राओं को संस्कृत संभाषण तथा संस्कृत ज्ञान के विषय में अध्यापन किया । निर्धारित तिथि में छात्रों का लिखित और मौखिक परीक्षण भी किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह ने इस शिविर को छात्र और राष्ट्र हित में बहुत उपयोगी बताया। सत्र के अध्यक्ष एवं संस्थान के निदेशक विनय श्रीवास्तव के निर्देशन में यह शिविर संचालित हो रहा था।भाषाविभाग उ.प्र. सरकार और संस्कृत संस्थान के मेल से संस्कृत के प्रचार प्रसार हेतु इस तरह की कक्षाएं पूरे प्रदेश में संचालित हो रही हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!