गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

नगर के समस्याओं पर त्वरित हो समाधान, रूबी प्रसाद, सोनभद्र

शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस 'सम्भव' का आयोजन हेतु दिये गये आदेश के क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद में रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया जिसमें सफाई, पथ प्रकाश एवं जन्म प्रमाण पत्र सम्बंधी कुल 05 आवेदन प्राप्त हुये उनका समयबद्ध तथा गुणवत्ता पुर्ण ढंग से निस्तारण कराते हुये 02 दिवस में निस्तारण आख्या प्रस्तुत करने के लिये सम्बन्धित उत्तरदायी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। अध्यक्ष रूबी प्रशाद नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा जनहित के सभी कार्यों को सचेष्टता पूर्वक कार्यवाही करने के लिये सम्बन्धितों को कड़ा आदेश दिया गया एवं सचेष्ट किया गया कि आम लोगों की समस्या का मौके पर उपस्थित होकर निस्तारण किया जाये। उक्त अवसर पर मनीष कुमार, अवर अभियन्ता / प्रभारी अधिशासी अधिकारी निलेश लाल, जलकल पर्यवेक्षक, रामबिलास गुप्ता, प्रकाश प्रभारी, सुजीत कुमार सफाई नायक व अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण तथा नागरिक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!