Uncategorized
चोरी हुई मिक्सर मशीन बरामद दो गिरफ्तार, सोनभद्र
*थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी हुयी सड़क बनाने में प्रयुक्त होने वाली मिक्सर मशीन को बरामद कर 02 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने, घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-414/2023 धारा 379, 411 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा -16.07.2023 को 02 नफर अभियुक्तगण 01. विष्णु कुमार सोनी पुत्र वीरेन्द्र सोनी, निवासी चण्डी होटल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 02. शरीफ मोहम्मद पुत्र मुन्नू अंसारी, निवासी नयी बस्ती, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के कब्जे से चोरी हुई मिक्सर मशीन को बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा अन्य विधिक कार्रवाई की गयी । *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 1. विष्णु कुमार सोनी पुत्र वीरेन्द्र सोनी, निवासी चण्डी होटल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र । 2. शरीफ मोहम्मद पुत्र मुन्नू अंसारी, निवासी नयी बस्ती, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र *बरामदगी का विवरण-* 1. एक अदद सड़क बनाने में प्रयुक्त होने वाली मिक्सर मशीन । *गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र । 2. उ0नि0 अमित कुमार त्रिपाठी, चौकी कस्बा रॉबर्ट्सगंज, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र । 3. का0 मदन यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।


