गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

जनपद के चारों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, सोनभद्र

शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन जुलाई महीने के तीसरे शनिवार को किया गया। तहसील राबर्ट्सगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में किया गया, इस मौके पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, उप जिलाधिकारी सदर निखिल यादव ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बड़े ही सरलभाव से सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहाकि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये, प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर पुलिस व राजस्व कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण मौके पर जाकर किया जायेगा। ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ में अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम स्तर के समस्या का समाधान सम्बन्धित अधिकारी जिम्मेदारी के साथ निभायें, अनावश्यक रूप से छोटे कार्मिकों व शिकायतकर्ताओं को परेशान न होना पड़ें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर आदि ने 130 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 05 मामले निस्तारित हुए, बाकी 125 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। तहसील ओबरा में अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) आशुतोष कुमार दूबे की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा, तहसीलदार आदि ने 44 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 05 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 39 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। - तहसील घोरावल में उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश कुमार सिंह, तहसीलदार घोरावल आदि ने 131 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 12 मामलें निस्तारित किये गये और 03 टीम को क्षेत्र में भेजकर 03 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 15 मामले निस्तारित हुए, बाकी 116 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। -तहसील दुद्धी में उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय, तहसीलदार दुद्धी, बी0डी0ओ0 दुद्धी आदि ने 75 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 05 मामले निस्तारित हुए, बाकी 70 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया!

Related Articles

Back to top button