Uncategorized
रंगदारी वसूलने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, सोनभद्र
अनपरा पुलिस द्वारा रंगदारी वसूलने वाले शातिर अपराधी को किया गया गिरफ्तार, वादी अजय चौरसिया पुत्र मंगला प्रसाद चौरसिया निवासी वार्ड नं0-16 अलीनगर चन्दौली की तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0- 140/2023 धारा 386 भादवि बनाम दीपक पाण्डा व 02 साथी नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 03.06.2023 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित 01 नफर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त दीपक पाण्डा पुत्र रामअसारे वर्तमान पता संतलाल यादव का मकान रेनूसागर कोलगेट थाना अनपरा जनपद सोनभद्र , स्थायी पता- ग्राम करसड़ा थना कछवा जनपद मीरजापुर उम्र लगभग 31 वर्ष को उसकी स्कार्पियो गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया। गाड़ी का कागजात न होने के कारण गाड़ी को सीज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1.दीपक पाण्डा पुत्र रामअसारे वर्तमान पता संतलाल यादव का मकान रेनूसागर कोलगेट थाना अनपरा जनपद सोनभद्र , स्थायी पता- ग्राम करसड़ा थना कछवा जनपद मीरजापुर उम्र लगभग 31 वर्ष । *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 01. मु0अ0सं0- 713/15 धारा 323, 384, 386, 504, 506 भादवि। 02. मु0अ0सं0- 34/2018 धारा 323, 325, 504 भादवि। 03. मु0अ0सं0- 40/2022 धारा 323, 325, 147, 504, 506 भादवि। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1. थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र । 2. उ0नि0 विनोद कुमार यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र। 2. का0 मनीष कुमार भारती थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र । 3. का0 निर्भय सिंह थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।



