गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

हत्या करने की नीयत से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, सोनभद्र

*थाना चोपन पुलिस द्वारा लाठी/डण्डे व राड से पीटकर हत्या करने की नियत से हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को बग्घानाला पुल के पास से किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 50/2023 धारा 307, 504, 506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुभाष पाल पुत्र रामराज पाल निवासी नई बस्ती, डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1. सुभाष पाल पुत्र रामराज पाल निवासी नई बस्ती, डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 47 वर्ष । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र । 2. उ0नि0 राजेश प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र । 3. का0 योगेश कुमार यादव, चौकी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button