Uncategorized
करमा पुलिस ने गोबध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, करमा/सोनभद्र (मनोज मिश्रा)
*थाना करमा पुलिस द्वारा गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-* डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में पशु तस्करी से सम्बन्धित अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 23.04.2023 को थाना करमा पुलिस द्वारा थाना करमा पर पंजीकृत 1.मु0अ0सं0-37/2023 धारा-3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में वाछिंत चल रहे 01 नफर अभियुक्त उमाशंकर प्रसाद पुत्र रामलखन प्रसाद, निवासी चेचरिया, थाना नगर ऊंटारी, जनपद गढ़वा झारखण्ड उम्र लगभग 55 वर्ष को करमा बाजार नहर के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गयी । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* उमाशंकर प्रसाद पुत्र रामलखन प्रसाद, निवासी चेचरिया, थाना नगर ऊंटारी, जनपद गढ़वा झारखण्ड उम्र लगभग 55 वर्ष । *पुलिस टीम का विवरण-* 1. उ0नि0 रूपेश कुमार सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र। 2. हे0का0 चन्दन सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र। 3. हे0 का0 दीपक पटेल, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।


