गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक संघ ने डी पी आर ओ से की मुलाकात

दैनिक बु़द्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। आज विकास भवन सभागर सभागार में पंचायत सहायक संघ सिद्धार्थनगर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सहायक आंखों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। तथा उसका निस्तारण कैसे किया जाए इस पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह तथा राजेश श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद सिद्धार्थनगर उपस्थित रहे। बैठक में पंचायत सहायकों से जुड़े समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा इसको किस तरह निस्तारण किया जा सके इस पर बात हुई। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह के अनुसार सर्वप्रथम पंचायत सहायकों को एक मत से कार्य करना होगा। संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों के साथ होने वाले गलत बिहार व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक समाप्त होने के उपरांत उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक संघ सिद्धार्थनगर के समस्त पदाधिकारीयों ने डी0पी0आर0ओ0 से मुलाकात की। उक्त समय पर प्रवीण पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पञ्चायत सहायक संघ सिद्धार्थनगर,गौरी शंकर राय कार्यकारी जिलाध्यक्ष ,अशोक कुमार,अजय कुमार उपाध्यक्ष,विनय कुमार संगठन मंत्री,शिवांगी मिश्रा संगठन मंत्री ,आराध्या पांडेय प्रवक्ता,महेन्द्र कुमार भारती, गायत्री कश्यप संगठन मंत्री, विवेक दूबे और राकेश विश्वास पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button