गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोरखपुर : नैशनल वॉटर स्पोर्ट्स जल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने आ रहे खिलाड़ियों को नहीं होगी दिक्कत

ठहरने खाने ट्रांसपोर्ट की मुकम्मल रहेगी व्यवस्था कमिश्नर

दैनिक बुद्ध का सन्देश
गोरखपुर। रामगढ़ ताल झील में अप्रैल में आयोजित होने वाले ‘यूनिवर्सिटी जल क्रीड़ा नेशनल गेम्स प्रतियोगिता का मेजबानी करेगा जिसकी तैयारी को लेकर मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी मंडल आयुक्त सभागार में खेल से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिससे वॉटर स्पोर्ट्स जल क्रीड़ा प्रतियोगिता (रोइंग )में भाग लेने आ रहे खिलाड़ियों खेल प्रेमियों कोचों को रहने ठहरने ट्रांसपोर्ट की किसी प्रकार की दिक्कत ना होने पाए उनको रहने ठहरने सहित अन्य संसाधनों की मुकम्मल व्यवस्था होनी चाहिए।

’यहां देशभर के यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे खिलाड़ी न केवल अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे बल्कि इस ताल की खूबसूरती से जुड़ा अपना अनुभव साझा करने के साथ अपने-अपने क्षेत्र में इसकी ब्रांडिंग में भागीदार बनेंगे विश्वविद्यालयों का वॉटर स्पोर्ट्स जल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन अप्रैल माह में रामगढ़ ताल झील में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है इसमें देश के 500 से अधिक विश्वविद्यालयों के नेशनल गेम्स में प्रतिभागी सम्मिलित होकर अपने-अपने प्रतिभा का करतब दिखाएंगे। इस विषय में कमिश्नर ने बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि भाग लेने वाले जल क्रीड़ा खिलाड़ियों को रहने-खाने, ट्रांसपोर्ट आदि किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।आज पर्यटन केंद्र के रूप में देशभर में ख्याति बटोर रहा गोरखपुर का रामगढ़ताल वॉटर स्पोर्ट्स (जल क्रीड़ा) का खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी करेगा उत्तर प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स से जुड़ी रोइंग प्रतियोगिता रामगढ़ ताल में कराई जाएगी जिसके सफल आयोजन के लिए मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने संबंधित अधिकारियों के साथ जिला क्रीड़ा अधिकारी आबिद हैदर को निर्देशित किया कि आने वाले खिलाड़ियों के रहने खाने, वाटर स्पोर्ट्स तक पहुंचने के लिए मुकम्मल साधनों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। बता दें कि यहां देशभर के यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे खिलाड़ी न केवल अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे बल्कि इस ताल की खूबसूरती से जुड़ा अपना अनुभव साझा करने के साथ अपने-अपने क्षेत्र में इसकी ब्रांडिंग में भागीदार बनेंगे यही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जल आधारित पेशे से जुड़े नाविकों के लिए भी यहां नौका दौड़ प्रतियोगिता की कार्ययोजना बनाई गई थी जिसे वॉटर स्पोर्ट्स आयोजित करके खिलाड़ियों के सपने को साकार किया जा रहा है। दरअसल, रामगढ़ताल 1700 एकड़ में फैला कभी पूरी तरह उपेक्षित और गंदगी का पर्याय बना हुआ था किन्तु 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने इसका कायाकल्प कर पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए इसे बड़ा पर्यटन केंद्र बना दिया है। ताल क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स की असीम संभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री यहां प्रदेश के सार्वजनिक क्षेत्र के पहले करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से बने वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन मुख्यमंत्री 30 दिसंबर 2021 को कर चुके हैं ताल से बिलकुल सटे होने के कारण यहां विभिन्न प्रकार की बोटिंग, वाटर बाइकिंग, स्कीइंग आदि की सुविधा भी विकसित की गई है नाविकों के लिए नौका दौड़ और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत रोइंग प्रतियोगिता गोरखपुर में अप्रैल में होगा।खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी उत्तर प्रदेश को मिली है बैठक में सीडीओ संजय कुमार मीना अपर आयुक्त रामआसरे जिला खेल अधिकारी आविद हैदर नंदू मिश्रा जीडीए सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!