Uncategorized
रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त के बिरुद्ध की 82 की कार्रवाई, सोनभद्र
थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त के विरुद्ध की गयी धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाईः-* 12.03.2023 को थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 77/2022 धारा8/20 NDPS Act में फरार वांछित *चन्दन यादव पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी चौधरना, थाना अधौरा, जनपद कैमूर(भभुआ) बिहार* के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की गयी । वांछित अभियुक्त उपरोक्त निरन्तर फरार चल रहा है तथा मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा है जिसपर मा0 न्यायालय के आदेश पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की गयी तथा अभियुक्त उपरोक्त के निवास स्थान पर नोटिस चस्पा कराकर उसके घर एवं आस-पास के क्षेत्रों में मुनादी करायी गयी । यदि फरार अभियुक्त समयावधि के भीतर मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी । इस मौके पर थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया, प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र यादव थाना रायपुर, निरीक्षक अपराध संदीप कुमार राय थाना पन्नूगंज मय फोर्स मौजूद रहें ।



