Uncategorized
आनलाइन फ्राड कर पैसा निकालने वाला एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, सोनभद्र
*एसओजी/सर्विलांस टीम एवं थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ऑनलाइन फ्राड कर पैसा निकालने वाला 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-* वादी नीरज कुमार गोंड पुत्र स्व0 अवध विहारी गोड़ निवासी मड़िया सिविल लाइन, जनपद आजमगढ हाल- पता जे0पी0 चुर्क प्लांट, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मेरे मोबाइल पर कॉल करके मेरे खाता संख्या 31752037285 से 2,29,500/- रूपया ऑनलाइन निकाल लिया गया । उक्त प्रार्थना पत्र के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-778/2022 धारा 66 डी आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों को प्रकाश में लाने एवं अभियुक्तगणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के क्रम में पंजीकृत अभियोग उपरोक्त मे विवेचना के क्रम में सर्विलांस टीम द्वारा मोबाइल लोकेशन के आधार पर रेलवे स्टेशन जामतारा जनपद जामतार (झारखण्ड) से अभियुक्त सुबल दास पुत्र निर्मल दास निवासी पोसई थाना जामतारा जिला जामतारा (झारखण्ड) उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । जिसके आधार पर पंजीकृत अभियोग की धारा 420 भादवि की बढोत्तरी की गयी । मुकदमा उपरोक्त मे शेष 02 नफर वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। *विवरण पूछताछ-* पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि कि मेरे रिश्तेदार विक्रम रविदास तथा उनके सहयोगी राहुल दास पुत्र मन्टू दास निवासी निम्नलिखित हम तीनों मिलकर आनलाइन फ्राड करके पूरे पैसों को आपस में हमलोग बाट लेते थे । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* 1. सुबल दास पुत्र निर्मल दास निवासी पोसई थाना जामतारा जिला जामतारा (झारखण्ड) उम्र करीब 23 वर्ष । *वांछित अभियुक्त गण का विवरणः-* 1. विक्रम रविदास पुत्र जूगनु रविदास, निवासी कुमार धूबी गाड़ी खाना, थाना चिरकुण्डा,जिला धनबाद (झारखण्ड) । 2. राहुल दास पुत्र मन्टू दास, निवासी पीठा कियारी, थाना निरसा बाजार, जिला धनबाद (झारखण्ड) । *गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-* 1. निरीक्षक कृष्णानन्द राय थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र । 2. निरीक्षक श्री साजिद सिद्दकी अपराध शाखा जनपद सोनभद्र । 3. निरीक्षक श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह एसओजी प्रभारी जनपद सोनभद्र। 4. मुख्य आरक्षी जगदीश मौर्य, मुख्य आरक्षी प्रकाश सिंह,मुख्य आरक्षी सौरभ राय, आरक्षी नितेश सिंह एसओजी/सर्विलांस टीम सोनभद्र ।


