गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

महराजगंज : माटी कला बोर्ड द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई समीक्षा

दैनिक बुद्ध का संदेश
महराजगंज। माटी कला संवर्धन व प्रोत्साहन हेतु अध्यक्ष माटी कला बोर्ड ओम प्रकाश गोला द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय समीक्षा की गयी और माटी कला शिल्पियों (कुम्हारों) से वार्ता की गयी। समीक्षा बैठक में अध्यक्ष द्वारा माटी कला शिल्पियों के लिए जारी पट्टों की जानकारी ली और फरेंदा द्वारा सर्वाधिक 961 पट्टे जारी करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तहसील फरेंदा को बधाई दी।

उन्होंने माटी कला टूल किट्स के वितरण पर लक्ष्य प्राप्ति पर संतोष व्यक्त किया। जनपद में माटी कला हेतु सीएफसी न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रति तहसील 01 सीएफसी बनाने का निर्देश जिला ग्रामोद्योग अधिकारी को दिया। उन्होंने माटी कला के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों व उपस्थित माटी कला शिल्पियों को संबोधित करते हुए कहा कि माटी कला बोर्ड का उद्देश्य प्लास्टिक उन्मूलन और पारंपरिक माटी कला को प्रोत्साहित करना है। हमारे शरीर के पंच तत्वों में मिट्टी एक तत्व है। मिट्टी मनुष्य के स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के अनुकूल है। उन्होंने माटी कला शिल्पियों को संबोधित करते हुए कहा कि माटी कला में नवाचार लाएं और पारंपरिक उत्पादों के अतिरिक्त आधुनिक परिवेश व मांग के अनुरूप मिट्टी के उत्पाद बनाएं। उन्होंने आकर्षक मिट्टी उत्पादों के फोटोग्राफ भी उपस्थित शिल्पियों को दिखाएं। अध्यक्ष ने माटी कला शिल्पियों को पट्टे आवंटित करने का निर्देश दिया और शिल्पियों से कहा कि कोई समस्या होने पर प्रशासनिक अधिकारियों से बात करें, प्रशासन आपकी सभी जरूरी सहायता करेगा। अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि प्रशासन माटी कला को प्रोत्साहित करने के लिए पूरा प्रयास करेगा। उन्होंने इस संदर्भ में माटी कला उत्पादों के लिए जनपदस्तर पर और यथासंभव तहसील स्तर पर बाजार विकसित करने के लिए प्रयास करेगा। उन्होंने माटी कला शिल्पियों को नियमानुसार पट्टे जल्द से जल्द जारी करने के संदर्भ में सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में माटी कला शिल्पियों ने भी अपनी बात रखी और अध्यक्ष द्वारा उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बंधित आधिकारियों को निर्देशित किया गया। इससे पूर्व जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने अध्यक्ष व सदस्य माटी कला बोर्ड को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक में अधीक्षण अभियंता वाई. पी. सिंह, उपजिलाधिकारी निचलौल राम सजीवन मौर्य, उपजिलाधिकारी सदर मो. जशीम, सीओ ट्रैफिक सुनील दत्त दूबे, डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी सहित संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में माटी कला शिल्पी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!