गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

मुख्यमंत्री सामूहिक बिबाह, 76 जोड़ें परिणय सूत्र में बधें, कार्यक्रम सम्पन्न, करमा/सोनभद्र

करमा विकास खंड के ग्राम पंचायत पगिया स्थित कलावती देवी इण्टर कालेज के परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम पंजीकृत 89 में से 76 जोड़े परिणय सूत्र में बंध कर वैवाहिक जीवन में प्रवेश किये, शादी मंडप में पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक डॉ0 अनिल कुमार मौर्य ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से माल्यार्पण किया गया।खंड विकास अधिकारी रवि कुमार द्वारा मंचासीन अतिथियों साफा पहना कर व माल्यार्पण कर आये हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। उसके बाद विधायक श्री मौर्य ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी भाजपा की सरकार द्वारा इस योजना के तहत उन गरीब परिवार के कन्याओं का शादी करा रही है। जो बेटियों की शादी के लिए आर्थिक समस्या से जुझ रहे हैं, आज कुल विधानसभा के करमा में पंजीकृत 89 शादी जोड़ी में 76का शादी सम्पन्न कराया जा रहा है, शादी के सूत्र में बंध रहे वर कन्या को सरकार कुल 51 हजार रुपये खर्च कर किया जा रहा है।जिसमें बिछिया, पायल,गद्दा,कम्बल, बेडसीट,तकिया, बक्सा,मोबाइल फोन, टेबल फैन,प्रेशर कुकर, डिनरसेट,सिंगरदान, लेडीज घड़ी,साड़ी, चुदरी आदि गिफ्ट रूप में दिया जा रहा है। इसके बाद विधायक श्री मौर्य ने रोशनी -राहुल की जोड़ी का विधिवत कन्या दान किया।।इस मंगल घड़ी में पगिया की धरती धन धन हो गई। कार्यक्रम का स्थल का निरीक्षण सी ओ घोरावल संजीव कटियार ने किया और शान्ति ब्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे, कार्यक्रम दौरान प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विकास सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र, हिफाजत हुसैन , डॉ0 प्रसन्न पटेल, उमाकांत मिश्र, विनोद जायसवाल, सुधीर सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, मनीष मिश्र, मानबहादुर सिंह, अरविन्द श्रीवास्तव, अमर नाथ मौर्य , सुमित कुमार मिश्र,विद्यालय के प्रबंधक प्रधानाचार्य व शिक्षक सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विध्यवासिनी मिश्रा ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!