Uncategorized
सड़क सुरक्षा, सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया, सोनभद्र
*क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत बढ़ौली चौराहा एवं घोरावल रोड एवं रोडवेज परिसर मे चालकों को गुलाब का फूल देकर सड़क सुरक्षा के बारे मे प्रोत्साहित एवं जागरूक किया तथा यातायात नियमों के पालन हेतु दिलायी गयी शपत-* क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत बढ़ौली चौराहा एवं घोरावल रोड मे चालकों एवं रोडवेज बस चालकों को गुलाब का फूल देकर सड़क सुरक्षा के बारे मे प्रोत्साहित एवं जागरूक किया तत्पश्चात उपस्थित लोगों से अपील करते हुये उनको यातायात नियमों के बारे में जागरूक कर यातायात नियमो के पालन करने हेतु शपत दिलायी गयी तथा पम्पलेट बांटा गया । साथ ही साथ यह भी बताया गया कि बिना सीट बेल्ट/हेलमेट लगाये वाहन न चलाये, वाहन चलाते समय मोबाइल से बात न करें, नो पॉर्किंग में वाहन खड़ी न करें, नशा कर वाहन न चलाये, सड़क नियमों का पालन करनें इत्यादि के बारे में भी जागरूक किया गया । इस दौरान एआरटीओ सोनभद्र, प्रभारी निरीक्षक यातायात व अन्य अधिकारीगण/एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।


