गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

सुरक्षा आप की संकल्प हमारा, पुलिस उपमहानिरीक्षक ने सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ की समीक्षा बैठक, सोनभद्र

*पुलिस उप महानिरीक्षक, विन्ध्यांचल परिक्षेत्र, मीरजापुर आर0पी0 सिंह द्वारा जनपद में सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत पुलिस लाइन चुर्क में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित की गयी एवं हरी झण्डी दिखाकर सड़क सुरक्षा रैली को किया गया रवाना तत्पश्चात थाना जुगैल पर गरीब/असहाय लोगो को किया गया कम्बल वितरण-* *सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा* पुलिस उप महानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर द्वारा सड़क सुरक्षा माह की दृष्टिगत सभी शाखाओं के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारीगण के साथ की गई समीक्षा बैठक ।* *जनपद में 15 ब्लैक स्पाट एवं चिन्हित 40 सम्भावित दुर्घटना स्थल पर रेट्रोरिफ्लेक्टर टेप लगाये जायेगें ।* *⏩जनपद में प्रत्येक माह तहसीलवार आर्दश टैम्पो चालकों को चिन्हित कर किया जायेगा सम्मानित ।* *⏩टेम्पो चालक, ट्रक चालक एवं बस चालकों व कण्डक्टरों के साथ की सड़क सुरक्षा माह के सम्बन्ध वार्ता कर किया गया जागरुक ।* आर.पी. सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर जनपद के सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम द्वारा पुलिस लाइन चुर्क, में गार्द की सलामी ली गयी तत्पश्चात सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया । इसके उपरांत जनपद में सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत पुलिस उप महानिरीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं सभी शाखओं के अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ-साथ ट्रक चालक, टेम्पो चालक एवं बस चालक व कण्डक्टरों के साथ सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के सम्बंध में वार्ता की गई । डीआईजी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण चार पहिया व दो पहिया वाहनों पर यातायात नियमों के सम्बन्ध में आम जनता को जागरूक किया गया तथा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट/हेल्मेट का प्रयोग करने, वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन को प्रयोग कदापि न करने, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने हेतु प्रोत्साहित न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, शीत ऋतु में पड़नें वाले कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वाहनों में रेट्रोरिफ्लेक्टर टेप लगाने तथा अन्य लोगों को भी इनका पालन करने हेतु प्रोत्साहित करने की अपील भी की गई । इसके उपरान्त सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर0 पी0 सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन चुर्क में यातायात जागरूगता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इस दौरान डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, क्षेत्राधिकारी घोरावल, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लाइन/ट्रैफिक, परिवहन आर0आई एवं प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । *कम्बल वितरण कार्यक्रम* *पुलिस उप महानिरीक्षक, विन्ध्यांचल परिक्षेत्र, मीरजापुर आर0पी0 सिंह द्वारा द्वारा थाना जुगैल पर 1100 गरीब/असहाय लोगों को किया गया कम्बल वितरण ~, विन्ध्यांचल परिक्षेत्र, मीरजापुर आर0पी0 सिंह द्वारा थाना जुगैल पर ठंड से बचाव हेतु गरीब/असहाय लोगों को 1100 कम्बल का वितरण किया गया । तत्पश्चात पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा स्थानीय लोगों से वार्ता करते हुए उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनका हरसम्भव निराकरण कराये जाने का भरोसा दिलाया गया एवं लोगों से अपील की गयी कि भयमुक्त होकर किसी के बहकावे में न आते हुए मुख्य धारा में रहकर पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें तथा स्थानीय पुलिस को भी जनता से मृदुल व्यवहार रखते हुए उनकी शिकायतों/समस्याओं का त्वरित एवं विधिक रूप से निस्तारण किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक , डॉ0 यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी ओबरा शंकर प्रसाद, क्षेत्राधिकारी घोरावल संजीव कटियार, क्षेत्राधिकारी लाइन अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक जुगैल विनोद कुमार सोनकर, प्रभारी निरीक्षक ओबरा मिथिलेश मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक हाथीनाला श्याम बिहारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं स्थानीय सम्भ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!