गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा हेलमेट जागरूकता बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, सोनभद्र

*अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा हेलमेट जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - पुलिस कर्मियों द्वारा "हेलमेट जागरुकता रोटरी बाईक रैली" निकाली जिसका शुभारंभ बढ़ौली चौराहा रॉबर्ट्सगंज से अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया । बढ़ौली चौराहा रॉबर्ट्सगंज से शुरु हेलमेट जागरुकता बाईक रैली का शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बढ़ौली चौराहा में जाकर समापन हुआ । रैली में शामिल पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने हेलमेट लगाकर रैली के जरिए आम जनमानस को अपने जीवन की सुरक्षा हेतु हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित/जागरूक किया तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन अमित कुमार, यातायात प्रभारी प्रमोद यादव, सहित आदि भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे । अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ने अपने उदबोधन में "हेलमेट जागरुकता" पर निकाली गई बाईक रैली पर कहा सीट-बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग केवल चालान से बचने के लिए ही नहीं अपनी सुरक्षा के लिए भी करें । अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अधिकांश सड़क हादसों में जान केवल इस वजह से जाती है कि चालक द्वारा हेलमेट नहीं पहना गया था । इसलिए बाइक चलाने से पहले हेलमेट पहने और इसे वाहन चलाते समय प्रयोग जरूर करें। जिससे वह सुरक्षित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!