Uncategorized
सातवें राष्ट्र पति ज्ञानी जैल सिंह की मनायी गयी पूण्यतिथि, सोनभद्र
सातवें राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की मनायी पूण्यतिथि । राबर्ट्सगंज नगर के अम्बेडकर नगर स्थित संतोषी विश्वकर्मा शिक्षण संस्थान में रविवार को विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भारत के सातवें राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पूण्य तिथि मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम प्रताप विश्वकर्मा एवं संचालन डा0दिनेश विश्वकर्मा ने किया। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने ज्ञानी जैल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। गोष्ठी में सभी वक्ताओं ने ज्ञानी जैल सिंह के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके पग चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर राजेश विश्वकर्मा, डा0कमलेश विश्वकर्मा, अंगद विश्वकर्मा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, अश्विनी कुमार, डा0दयाशंकर विश्वकर्मा, रामनरेश विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, लक्ष्मी विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, नन्दकिशोर, उमाशंकर विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, नारायण विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।


