Uncategorized
करमा पुलिस ने एक अभियुक्ता को 20 लीटर हाथीनाला पुलिस एक अभियुक्त को,10 लीटर शराब बरामद कर किया गिरफ्तार, सोनभद्र
*थाना करमा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्ता के कब्जे से 20 लीटर अबैध कच्ची शराब तथा थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब (कुल 30 लीटर) बरामद कर किया गया गिरफ्तार-* पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध जनपद में चलाये जा रहे लगातार अभियान के क्रम में थाना करमा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्ता 1. बेबी पत्नी स्वर्गीय राजकुमार, निवासी कंजर बस्ती राजगढ़, थाना राजगढ़, जनपद मिर्जापुर, के कब्जे से 20 लीटर अबैध कच्ची शराब तथा थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त हरिहर प्रसाद पुत्र दशरथ खरवार, निवासी ग्राम बेलहत्थी टोला कोडरा, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना करमा तथा थाना हाथीनाला में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गयी ।

