गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरिया में 3 दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का हुआ समापन, सोनभद्र

,उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरिया में 3दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न स्काउटिंग प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक- प्रेम शंकर राम , आरती जायसवाल प्रधानाध्यापिका ने स्काउटिंग के महत्व को बताते हुए जीवन में अपनाने के लिये प्रोत्साहित किया। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरिया में दिनांक 19 दिसंबर से 21 दिसंबर 2022 तक प्रवेश व प्रथम सोपान का प्रशिक्षण सकुशल संपन्न हुआ. बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रेम शंकर राम खण्ड शिक्षा अधिकारी नगवा ने कहा कि स्काउटिंग प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है. यह व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक हैं. इसे जीवन में उतारने की जरूरत है. शिविर संचालक एवं प्रशिक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह "महादेव" ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा ने बताया कि अनिवार्य बालचर योजना के अंतर्गत बच्चों को स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण कराया जा रहा है, जिसके मुख्य संरक्षक हरिवंश कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं संरक्षक प्रेम शंकर राम खंड शिक्षा अधिकारी नगवा हैं. सहयोगी प्रशिक्षक के रूप में राजकुमार मौर्य एवं रमेश कुमार तैनात रहे. विशिष्ट अतिथि महेन्द्र कुमार ने कहा कि स्काउटिंग अनुशासन का बेहतर पाठ पढ़ाती है. यह व्यक्ति को स्वावलम्बी बनाता है. प्रशिक्षण में कुल 97 बच्चों ने प्रतिभाग किये जिसमें 34 छात्र एवं 63 छात्राएं थी. तीन दिवसीय प्रशिक्षण में स्काउट गाइड का इतिहास प्रार्थना झंडा गीत प्रतिज्ञा नियम बीपी सिक्स के साथ स्काउटिंग से संबंधित विविध जानकारी दी गई, बच्चों को बिना बर्तन के भोजन बनाना विषम परिस्थिति में अपने को तैयार रखना, टेंट लगाना और विभिन्न प्रकार की गांठ बांधना बताया गया. कार्यक्रम के संयोजक आरती जायसवाल प्रधानाध्यापिका ने प्रशिक्षकों का आभार प्रकट करते हुए स्काउटिंग को जीवन में अपनाने की बात दुहराई. सहयोगी के रूप में गोल्डी,मनोज त्रिपाठी ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!