गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : 100 दिवसीय मिशन को मुख्य विकास अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। पशुपालन विभाग, सिद्धार्थनगर द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एमपी सिंह के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 100 दिवसीय मिशन 75 एआई के अंतर्गत जिलाधिकारी कार्यालय से जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर सचल वाहन सहित कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं की टीम को रवाना किया गया। पशु प्रजनन नीति के अंतर्गत प्रजनन योग्य पशुओं के 70 प्रतिशत उन्नत प्रजनन की सुविधा से प्रदेश को आच्छादित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार संकल्पित है एवं इस नीति के अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से नस्ल सुधार का अभियान चला रही है। आजादी के अमृत महोत्सव को अंगीकृत कर पशुपालन विभाग सऊदी उसी मिशन 75 एआई के अंतर्गत जनपद में माइक्रोप्लान के 15 नवंबर 2022 से 75 लाख कृत्रिम गर्भाधान में कार्य हेतु अभियान का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एमपी सिंह ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।इस अवसर पर डॉ एम पी सिँह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नस्ल सुधार अंतर्गत गुणवत्ता युक्त उच्च प्रजाति के सांड़ो के वीर्य से निर्धारित मानक के अनुरूप उत्पादित फ्रेंच मिनिस्ट्रा एवं फ्रेंच मिनिस्ट्रा सेक्स सीमेन के प्रयोग से उच्च गुणवत्ता युक्त संतति की प्राप्ति करना है। इस अभियान की सफलता से उत्पन्न संतान की प्राप्ति से उत्पादकता में वृद्धि अधिक दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी। इस अभियान की सफलता के लिए विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं पैरा वेटरनरी स्टाफ के द्वारा गांव-गांव प्रचार प्रसार कर सभी पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान कराने हेतु प्रेरित किया जाएगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता/पैरावेट/पशुमित्र को मंडल स्तर पर फ्रेंच मिनिस्ट्रा के प्रयोग के साथ-साथ 15ः फ्रेंच मिनिस्ट्रा सेक्स सीमेंन के प्रयोग के विषय में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारियों, पशुधन प्रसार अधिकारियों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं जैसे वायफ, पीसीडीएफ अथवा एनजीओ आदि को भी कृत्रिम गर्भाधान हेतु लक्ष्य आवंटित कर कार्य लिया जाएगा। मिशन 75 लाख कृत्रिम गर्भाधान अभियान के अंतर्गत जनपद सिद्धार्थनगर में सामान्य कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य 65888 एवं वर्गीकृत वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य 9883 है। उक्त कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनवर आलम,डॉ आरबी यादव,पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ बलराम चौरसिया,डॉ जावेद अहमद, डॉ प्रभाकर विक्रम सिंह,पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति सहित पैरा वेटरनरी स्टॉप, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने किया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!