Uncategorized
आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन का बैठक हुआ सम्पन्न, सोनभद्र
*आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन का बैठक हुआ सम्पन्न, विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा* * ब्लॉक संसाधन केन्द्र बभनी में मंगलवार को आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल अहमद के निर्देशन में एक बैठक किया गया। जिसमें शिक्षामित्रों के विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आपको बताते चलें कि बभनी के ब्लांक संसाधन केन्द्र में जिलाध्यक्ष वकील अहमद खान के अगुवाई में बभनी ब्लाक की बैठक आहूत की गई । जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक संरक्षक कमलेश कुमार ने किया।। वही बैठक में जिलाध्यक्ष श्री वकील अहमद खान सहित जिले के कई पदाधिकारी सम्मिलित हुए। जिलाध्यक्ष वकील अहमद खान ने बैठक को सम्बोधित करते हुए शिक्षामित्रों के विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला और कहा कि "हमारी यूनिटी हमारी ताकत है" हम सब को एकता के सूत्र में बंधकर रहना है और किसी भी लड़ाई को मिलकर लड़ना है। शिक्षामित्रों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि जब जीत निश्चित हो तो कायर भी लड़ाई में भाग ले लेते हैं। परन्तु बहादुर वह होता है जो हार सुनिश्चित होने के बाद भी लड़ता है। अडिग रहता है और हार को जीत में बदलकर ही दम लेता है। शिक्षामित्र न घबराएं धैर्य बनाएं रखें आने वाला दिन शिक्षामित्रों का होगा। बैठक में विभिन्न समस्याओें का समाधान, टीएलएम की धनराशि,संगठन का सदस्यता शुल्क अभियान सहित कई बिन्दुओं पर चर्चा किया गया।इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी सर्वेश मिश्रा, जिला सचिव विवेकानंद मिश्र, संरक्षक तेजबली सिंह, संगठन मंत्री शकीर अख्तर, श्यामजी पाण्डेय, गगन बिहारी यादव, रामदुलारे, कौशल कुमार, सुरेन्द्र कुमार, सहित कई शिक्षामित्र मौजूद रहे। संचालन का कार्य ब्लॉक महामंत्री चन्द्रशेखर पाण्डेय द्वारा किया गया।




